फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused escaped by snatching the motorcycle after attacking two youths

दो युवकों पर हमला कर मोटरसाइकिल छीन फरार हुए आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
The accused escaped by snatching the motorcycle after attacking two youths
किरमच रोड पर रात एक बजे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों ने घर जा रहे दो युवकों पर हमला बोल दिया। हमलावर दोनों को घायल कर मौके से मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गए। डायल 112 पर शिकायत करने पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सुरमी निवासी मुकेश कुमार ने केयूके थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह एक होटल में काम करता है। रात एक बजे वह होटल से काम निपटा कर अपने साथी गांव लुखी निवासी सुरेश कुमार के साथ घर जाने के लिए निकाला था। वे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में किरमच रोड पर अचानक तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कुछ युवक आए। युवकों ने उन्हें रोक लिया और उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान वह अपनी जान बचा कर भागा और इसकी सूचना डायल 112 पर दी। वह छिप कर पुलिस के आने का इंतजार करने लगे। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। डायल 112 के मौके पर आने पर वे बाहर आए और पुलिस को साथी आपबीती सुनाई। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ छीना-झपटी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई रघुबीर सिंह को सौंपी है। केयूके थाना पुलिस प्रभारी मांगे राम ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed