फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused arrested for trying to forcefully occupy the land

Kurukshetra News: जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested for trying to forcefully occupy the land
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी विजय निवासी गोविंद माजरा को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना झांसा में 21 जून को दर्ज शिकायत में सुनीता निवासी मोहन नगर ने बताया था कि उसने गांव गोविंद माजरा में कुल 13 कनाल 6 मरले जमीन खरीदी हुई है। उसकी रजिस्टरी व इंतकाल उसके नाम दर्ज होने के साथ कब्जा भी उसी का ही है। उसके पड़ोसी विश्वजीत सिंह व उसके पिता गुरचरण ने वर्ष 2021 में अपनी जमीन बेअंत कौर को बेची थी, मगर धोखाधड़ी करते हुए आरोपियों ने उसकी जमीन के किल्ला नंबर आठ लिखवा दिया था। इस बारे में उसने उनके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करवाया था। उसने अपनी जमीन उस जमीन में धान लगाई हुई है और किला नंबर पांच व एक को धान लगाने के लिए जोता हुआ है। 20 जून को शाम करीब पांच बजे वह अपने बेटे अभिषेक के साथ अपनी जमीन पर आई थी। तभी गुरचरण सिंह उर्फ प्रेमी, विजय अपने अपने 15 साथियों के साथ तीन कार और ट्रैक्टर के साथ उसके खेतों में घुस आया और जबरदस्ती उसका खेत जोत दिया था। आरोपियों ने उसके खेत पर कब्जा करने का प्रयास भी किया। उनके साझे ट्यूबवेल के कोठे का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया गया तथा मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed