{"_id":"698105c2900bff0bb4022f34","slug":"thanesar-municipal-councils-property-tax-camp-successful-recovery-of-over-rs-54000-in-a-single-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-149530-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: थानेसर नगर परिषद का प्रॉपर्टी टैक्स शिविर सफल, एक ही दिन में 54 हजार से अधिक की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: थानेसर नगर परिषद का प्रॉपर्टी टैक्स शिविर सफल, एक ही दिन में 54 हजार से अधिक की वसूली
Tue, 03 Feb 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक स्कूल में आयोजित शिविर में कार्य करवाते लोग। स्वयं
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद थानेसर की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने और लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से लगाए गए शिविर को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सोमवार को सेक्टर-दो स्थित डेरा रामपुरा के राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक स्कूल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी मालिक पहुंचे।
शिविर में प्रॉपर्टी टैक्स बिल की अदायगी, सेल्फ सर्टिफिकेशन और प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के अधीक्षक सुभाष चंद ने की। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ शिविर शाम तीन बजे तक चला जिसमें 70 से अधिक प्रॉपर्टी मालिकों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान लोगों ने न केवल अपने लंबित प्रॉपर्टी टैक्स बिल जमा किए बल्कि बिल में दर्ज त्रुटियों को भी दुरुस्त करवाया। कुल मिलाकर एक ही दिन में 54 हजार रुपये से अधिक का टैक्स जमा हुआ। इसमें से करीब 34 हजार रुपये नकद और लगभग 20 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि बिल वितरण के बाद लोगों में टैक्स भुगतान के लिए जागरूकता और रुचि देखने को मिली। अगला प्रॉपर्टी टैक्स और सेल्फ सर्टिफिकेशन शिविर मंगलवार को सेक्टर-तीन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में लगाया जाएगा, जहां लोग अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे।
विज्ञापन
प्रापर्टी टैक्स बिल ब्रांच के अधीक्षक सुभाष चंद ने बताया कि नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित गलतियों को समय रहते ठीक करना है, ताकि भविष्य में नागरिकों को परेशानी न हो। उन्होंने प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की कि वे अपनी प्रॉपर्टी आईडी का सेल्फ सर्टिफिकेशन अवश्य कराएं। साथ ही आईडी को मोबाइल नंबर से लिंक करवाना जरूरी है, ताकि बिना अनुमति किसी प्रकार का बदलाव न किया जा सके। यदि किसी के बिल में राशि को लेकर कोई गड़बड़ी है, तो वे पिछली भुगतान रसीद साथ लेकर आएं, जिससे रिकॉर्ड के आधार पर सुधार किया जा सके।