फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thanesar Block Yogasana Sports Competition: Riyansh secured first place, Sharad Sharma secured second place in the boys' category of 10 to 18 years.

थानेसर ब्लॉक योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता : 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में रियांश ने प्रथम, शरद शर्मा ने हासिल किया द्वितीय स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Thanesar Block Yogasana Sports Competition: Riyansh secured first place, Sharad Sharma secured second place in the boys' category of 10 to 18 years.
कुरुक्षेत्र। बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में थानेसर ब्लॉक योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का संयुक्त रूप से आयुष विभाग हरियाणा, शिक्षा विभाग हरियाणा, खेल विभाग हरियाणा एवं जिला योगासन खेल संघ कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में रियांश ने प्रथम, शरद शर्मा ने द्वितीय तथा राहुल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों के वर्ग में समृद्धि शर्मा प्रथम, गुरलीन द्वितीय तथा नेहरू तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के महिला वर्ग में मीनाक्षी ने प्रथम, बाला देवी ने द्वितीय तथा रूमा देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में सुरेश कुमार प्रथम, कुलदीप राय द्वितीय तथा राजेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला योगासन खेल संघ की प्रधान निरूपमा भट्टी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपप्रधान दीपक आर्य, सचिव राजेश चौहान, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, टेक्निकल असिस्टेंट राजेश कुमार, सुरेश आर्य,वी. बालाजी एवं मोहिनी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग कुरुक्षेत्र, आयुष विभाग तथा जिला खेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी रहे। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट योगासन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed