फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tenth pass painter Arvind's paintings are adding unique colors to the collection.

Kurukshetra News: दसवीं पास पेंटर अरविंद की चित्रकला से भर रहे अनोखे रंग

Thu, 20 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 20 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Tenth pass painter Arvind's paintings are adding unique colors to the collection.
कुरुक्षेत्र। चित्रकारी दिखाता कलाकार अरविंद।
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सरस और शिल्प मेला लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ऐसे में एक स्टॉल 235 नंबर जो ब्रह्मसरोवर के तट पर लगाया गया है, जिसमें राजस्थान के किशनगढ़ से आए हुए कलाकार दसवीं पास अरविंद रंग कलम से पेंटिंग बनाकर लाए है। अहम पहलू यह है कि राजस्थान अपनी समृद्ध चित्रकला परंपरा के लिए जाना जाता है, जिसमें फड़ चित्रकला, जिसमें कपड़े पर देवी-देवताओं की कहानियां चित्रित की जाती है।
विज्ञापन

कलाकार अरविंद ने विशेष बातचीत करते हुए बताया कि पिछवाई चित्रकला, जो नाथद्वारा शैली की है और लघु चित्रकला, जो मुगल प्रभाव से विकसित हुई, जैसी शैलियां शामिल हैं। यह कपड़े के एक लंबे टुकड़े पर स्थानीय देवी-देवताओं और नायकों की कहानियां चित्रित करती है। पिछवाई चित्रकला, यह राजस्थान की एक बहुत प्रसिद्ध कला है, जिसे नाथद्वारा शैली के नाम से भी जाना जाता है। लघु चित्रकला यह 16वीं से 19वीं शताब्दी में राजस्थान में विकसित हुई एक शैली है, जिसमें धार्मिक और पौराणिक विषयों को दर्शाया जाता है।
विज्ञापन

अरविंद अपने हाथों की रंग की कलम से पेंटिंग बनाकर लाए है, पर्यटक तस्वीरों में देख सकते हैं कि राजस्थान के रहने वाले अरविंद जिन्होंने पढ़ाई सिर्फ दसवीं तक की है, मगर अपनी रंगों की पेंटिंग कागज में ऐसा भरते हैं कि लोग उनकी तमाम पेंटिंग की ओर आकर्षित हो जाते हैं। अपने पिता से पेंटिंग की कला सिखने वाले अरविंद ने बताया कि चावल के पेपर से बनी हुई पेंटिंग किस तरह अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में लोगों का अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं और तस्वीरों में दिख रहे हैं कि चावल के पेपर के ऊपर किशनगढ़ के राजा की पेंटिंग बनाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed