फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tension between Indo-Pak Kurukshetra University postponed examinations, administration release new dates soon

भारत-पाक के बीच बढ़ा तनाव: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने की परीक्षाएं स्थगित, प्रशासन जल्द जारी करेगा नई तारीखें

Fri, 09 May 2025 09:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 09 May 2025 09:58 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई और इसके बाद पाकिस्तान की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
Tension between Indo-Pak Kurukshetra University postponed examinations, administration release new dates soon
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने जारी किया पत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सीमा पर अस्थिर स्थिति को देखते हुए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने अपनी सभी स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और क्षेत्र में उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया है। 

विज्ञापन


हाल ही में जम्मू-कश्मीर में भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई और इसके बाद पाकिस्तान की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव बढ़ गया है। इस स्थिति के मद्देनजर, विशेष रूप से हरियाणा के उन जिलों में जहां यूनिवर्सिटी के परीक्षा केंद्र हैं, छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। 
विज्ञापन


हालांकि, यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया कि प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल अपरिवर्तित रहेगा और वे पूर्व निर्धारित तिथियों पर ही आयोजित की जाएंगी। स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखें यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed