फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Temperature will increase and heat will increase, Kurukshetra

बढ़ेगा तापमान और सताएगी गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Temperature will increase and heat will increase, Kurukshetra
थर्ड गेट पर धूप से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भले ही बारिश के लगातार तीन दिन मौसम राहत देता रहा, लेकिन पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो तापमान बढ़ा ही है। पिछले साल और इस साल मई में तापमान के अंदर चार से पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर है। इस बार जहां मई के पहले सप्ताह में एक दिन बारिश हुई वहीं मई 2021 में तो इस सप्ताह बारिश के साथ ओले भी पड़े थे।
साल दर साल तापमान में दर्ज की जा रही बढ़ोत्तरी पर्यावरण को लेकर एक चिंता का विषय है। वर्ष 2020 के लॉकडाउन की बात करें तो उन दिनों तापमान 2021 के मुकाबले भी कम था। सात मई 2021 को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि इस बार इस दिन का तापमान दोपहर में 40 डिग्री के आंकड़े को छू गया। इस बार गर्मी ने मार्च के पहले सप्ताह में ही सताना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

अप्रैल भी जैसे कैसे निकल गया। अब मई माह शुरू हो चुका है और पारा 45 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है। फिलहाल बारिश के कारण तापमान पिछले तीन-चार दिनों से गिरावट चल रही है। वहीं मौसम विभाग अनुसार आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। विभाग अनुसार बृहस्पतिवार तक ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा। उसके बाद कुछ दिन 42 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। जून हमेशा के मुकाबले इस बार और गर्म रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed