फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Temperature drops to 4.5 degrees Celsius; rain expected on 19th and 20th

Kurukshetra News: 4.5 डिग्री तक लुढ़क गया तापमान 19 और 20 को बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops to 4.5 degrees Celsius; rain expected on 19th and 20th
कुरुक्षेत्र। आसमान में छाया कोहरा, दिन में भी लाइटें जलाकर चले वाहन चालक। संवाद
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में एक बार फिर ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। सप्ताहभर बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छा गया जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सोमवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता महज 15 से 20 मीटर तक सिमट गई। सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिली। शहर में 11 बजे के बाद धूप खिली। साथ ही मौसम विशेषज्ञों ने 19 व 20 को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस गिरावट से वातावरण में काफी ठिठुरन बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि 17 जनवरी से जिले में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है। 19 जनवरी को जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है और 20 जनवरी को तेज बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। बल्कि ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कृषि संयोजक बलजीत सिंह सहारन ने किसानों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए किसान फिलहाल फसलों में सिंचाई न करें। बारिश होने से गेहूं और सरसों जैसी रबी फसलों को लाभ मिलेगा लेकिन अधिक नमी से फसल को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड बढ़ी लेकिन एक्यूआई में ज्यादा सुधार नहीं, 188 पर अटका
जिलेभर में ठंड लगातार बढ़ रही है लेकिन वायु प्रदूषण बेहतर श्रेणी में नहीं आ पा रहा। सोमवार को एकयूआई 188 दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मौसम में बच्चे व बुजुर्गों के साथ-साथ बीमार लोगों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर ममता का कहना है कि अगले कुछ दिनों के दौरान एक्यूआई में सुधार की उम्मीद है।

लोगों को सुबह-शाम अनावश्यक बाहर न निकलने और गर्म कपड़ों का प्रयोग करने की सलाह दी है।
ठंड बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बरतने की अपील की है। विशेषकर खुले में रहने वाले जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरों में व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में शीतलहर का असर और तेज होने से जनजीवन पर इसका प्रभाव बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed