फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tell science teachers the tricks to make teaching interesting.

Kurukshetra News: विज्ञान शिक्षकों को बताए शिक्षण का रुचिपूर्ण बनाने के गुर

Tue, 30 Jul 2024 06:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 30 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Tell science teachers the tricks to make teaching interesting.
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के केशव सदन में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान शिक्षकों को विद्यार्थियों को रुचिपूर्ण ढंग से पढ़ाने के गुर बताए। इस दौरान विज्ञान प्राध्यापकों को विज्ञान प्रयोगशालाओं के समुचित रख रखाव तथा विज्ञान कीटों के समुचित उपयोग के भी निर्देश दिए ताकि विज्ञान प्रयोगशालाओं का विद्यार्थी उपयोग कर अपने जीवन को दिशा दे सकें। मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा रहे उन्होंने कहा कि विज्ञान शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों के हित में काम करें तथा उन्हें विज्ञान विषय की बारीकियों से अवश्य अवगत करवाएं ताकि विद्यार्थियों में गणित तथा विज्ञान के प्रति अरुचि उत्पन्न न हो।
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी हो गया है तथा अगस्त माह से अक्तूबर तक विज्ञान की विभिन्न गतिविधियों को पूर्ण किया जाना है। शिक्षक अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान सभी विज्ञान शिक्षकों से इंस्पायर अवार्ड मानक, राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, नॉर्दन साइंस ड्रामा, जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, जिला स्तरीय विज्ञान निबंध प्रतियोगिता, नेशनल साइंस सेमिनार इत्यादि प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता कराने के लिए प्रेरित किया और सभी विद्यालय इंस्पायर अवॉर्ड्स मानक में कक्षा छ्ठी से 10 वीं तक के पांच विद्यार्थियों के नवाचार को इंस्पायर मानक अवार्ड्स के पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें ताकि जिले से कम से कम 1500 विद्यार्थियों का नामांकन किया जा सके।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के बारे में बताया कि जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सभी थीम में विद्यार्थियों की भागीदारी हो तथा सभी मॉडल उत्कृष्ट स्तर के हों तभी विद्यार्थियों के मॉडल्स राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हो पाएंगे। पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनी के रसायन विज्ञान के शिक्षक सुरेंद्र जोशी तथा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरी के शिक्षक देवेंद्र जिंदल ने अपने अपने विद्यालय के विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को सभी शिक्षकों के साथ साझा किया। सुरेंद्र जोशी ने सभी प्राध्यापकों को विज्ञान से संबंधित गतिविधियों तथा नवाचारों को शिक्षकों के साथ सांझा भी किया। इस मौके पर दिनेश अत्री, रामेश्वर दास, बंसीलाल, भीम सिंह, राजेश कुंडू, परवीन कुमार, पवन कुमार, राकेश कबीर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed