फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   tell reason notice to 146 ashaworkers

गिरते लिंगानुपात पर 146 आशावर्करों को कारण बताओ नोटिस

Sat, 14 May 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 14 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में गिरते लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए सख्ती का रूख अपना लिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में कार्यरत आशा वर्करों को लिंगानुपात घटने के कारण नोटिस जारी कर दिया है। यदि आशा वर्करों से संतोषजनक उत्तर नहीं दिया है तो उन्हें अपनी सेवाओं से हटा भी सकते हैं। 
विज्ञापन


जिला के सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन ने बताया कि जिले की 146 आशावर्कर, ब्लॉक आशावर्कर कॉडिनेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। यह नोटिस इन्हें जिले में गिरते लिंगानुपात के चलते दिया गया है। अगर मांगे गई सूचना में दिया गया उत्तर संतोषजनक नहीं होगा तो सेवाएं समाप्त होने में देरी नहीं लगेगी। जारी नोटिस में लिखा गया है कि आपके द्वारा गिरते लिंगानुपात के लिए क्या और कब कार्रवाई की गई है। लिंगानुपात में पिछड़ने की रिपोर्ट अभी तक संबंधित अधिकारी को क्यों नहीं पेश की गई है। ऐसा नहीं किया गया है तो इसका कारण स्पष्ट करें। इसके लिए संतोषजनक जवाब दें। अगर इस बाबत संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो संभव है कि आपकों सेवाओं की समाप्ति हो जाएगी। वहीं कारण बताओ नोटिस मिल जाने के बाद संबंधित आशा वर्कर एवं आशा वर्कर कॉडिनेटरों में चिंता की लहर दौड़ गई है। वे सभी अपने स्तर पर नोटिस का जवाब देने में जुट गई हैं। अब सारा मामला आशा वर्करों के जवाब पर निर्भर है कि वे क्या जवाब अधिकारी को सौंपती हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा में सबसे पिछड़े जिला में है कुरुक्षेत्र
एलएनजेपी नागरिक अस्पताल से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2000 में कुरुक्षेत्र जिला का लिंगानुपात पूरे देश में अन्य जिलों के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लागू स्कीमों व अन्य योजनाओं के बाद पिछले 16 वर्षों में कुरुक्षेत्र जिले के लिंगानुपात में बस इतना ही सुधार आया है। अब कुरुक्षेत्र जिला पूरे भारत में नहीं बल्कि हरियाणा राज्य में 21वें पायदान पर है। कहने का अर्थ है कि एक हजार लड़कों के पीछे ताजा सूचना के आधार पर 831 लड़कियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में लिंगानुपात की स्थिति गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग इसमें बढ़ौतरी के लिए प्रयासरत है। इसमें जज, पुलिस व अन्य अधिकारियों की एक अहम बैठक भी ली गई थी जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई थी। हमारा उद्देश्य है कि लिंगानुपात की स्थिति 900 के पार हो जाए और आने वाले समय में एक हजार लड़कों के पीछे एक हजार लड़कियां हो जाएं ताकि कुरुक्षेत्र जिला प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में ऊंचे पायदान पर पहुंच जाए। 
डॉ. एसके नैन, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed