फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tejashwi House first in Basketball Under-14

बास्केटबॉल के अंडर-14 में तेजस्वी सदन प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tejashwi House first in Basketball Under-14
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में अंतर सदनीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों के मध्य अनेक खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। अलग-अलग आयु वर्ग के छात्रों के बीच हुए इस खेल महोत्सव में गुरुकुल के छात्रों ने उत्साह से भाग लिया और टीम भावना से सभी मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। महोत्सव में गुरुकुल के प्रगति, तेजस्वी, कुशाग्र और मेधावी छात्रों के विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों के मध्य कबड्डी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, बॉक्सिंग सहित एथलेटिक्स की प्रतिस्पर्धाएं हुई, जिसमें प्रगति सदन को ओवरऑल बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्रॉफी से नवाजा गया। वहीं फुटबॉल में तीनों आयु वर्ग में प्रगति सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बास्केटबॉल में अंडर-14 में तेजस्वी सदन प्रथम तथा प्रगति सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बास्केटबॉल में प्रगति सदन ने प्रथम तथा तेजस्वी सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कबड्डी में अंडर-14 में प्रगति सदन प्रथम तथा तेजस्वी सदन दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में कुशाग्र सदन प्रथम रहा। हैंडबॉल में अंडर-14 में प्रगति सदन प्रथम, तेजस्वी सदन द्वितीय रहे। वहीं अंडर-19 में तेजस्वी प्रथम रहा। अंत में विजेताओं को गुरुकुल प्रबंधन समिति द्वारा मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि गुरुकुल के मुख्य अधिष्ठाता राधा कृष्ण आर्य और सह प्राचार्य शमशेर सिंह समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे। वहीं समारोह की अध्यक्षता निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता जी द्वारा की गई। समारोह को संबोधित करते अरुण दत्ता ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। खेलों से न केवल हम शारीरिक रूप से सबल बनते हैं बल्कि खेल हमें मानसिक तौर पर भी मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही खेल से हमें टीम भावना, धैर्य और अनुशासन की शिक्षा मिलती है जो किताबी ज्ञान से बिल्कुल अलग हमें दुनिया का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने बताया कि इन खेलों से गुरुकुल के छात्रों के आत्मविश्वास में न केवल वृद्धि हुई बल्कि उनके अंदर टीम भावना का भाव पैदा हुआ जो विद्यार्थी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इस अवसर पर गुरुकुल के मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, वरिष्ठ अध्यापक प्रेमपाल, सूबे प्रताप, डीपीई देवीदयाल, पीटीआई अरुण कुमार, मंच संचालक दिनेश राणा, फुटबॉल कोच जतिन आर्य, हैंडबॉल कोच दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, वूशु कोच रिंकू नैन सहित सभी सदन प्रभारी व अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed