{"_id":"698b8dfe061921e4dc073dbe","slug":"tehsils-will-be-back-in-business-today-registration-will-begin-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-149903-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तहसीलों में आज लाैटेगी राैनक, शुरू होंगी रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तहसीलों में आज लाैटेगी राैनक, शुरू होंगी रजिस्ट्री
विज्ञापन
बाबैन। बब्बू भगवानपुर।
बाबैन/लाडवा। प्रदेश सरकार की ओर से एसडीएम को रजिस्ट्री करने के आदेशों के बावजूद सीएम सिटी के हालात फिलहाल पटरी पर नहीं लौटे हैं। यहां लाडवा व बाबैन तहसीलों में कामकाज ठप है। तहसीलदारों की हड़ताल के बाद एसडीएम को रजिस्ट्री पावर दी गई थी लेकिन एसडीएम भी तीन दिन के लिए छुट्टी पर चले गए। तहसीलों में 200 से ज्यादा रजिस्ट्रियां और इंतकाल अटके हैं।
देर शाम हड़ताल खत्म होने से बुधवार से काम शुरू होगा। करीब एक सप्ताह तक पटवारी हड़ताल पर रहे जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी और रजिस्ट्री से लेकर इंतकाल व फर्द सहित अन्य कार्यों के लिए भटकना पड़ा। वहीं शुक्रवार से प्रदेश सरकार की ओर से तहसीलदारों के हड़ताल पर जाने के कारण एसडीएम को रजिस्ट्री पावर दी गई लेकिन यहां एसडीएम भी तीन दिन के लिए छुट्टी पर चले गए।
ऐसे में मंगलवार को भी लोग मायूसी के साथ लौटे। बाबैन में जहां सप्ताह में दो दिन रजिस्ट्री की जाती है और औसतन 25 रजिस्ट्रियां होती हैं। वहीं लाडवा में यह संख्या 50 से भी ज्यादा होती है।
विज्ञापन
वीरवार से तहसीलदारों के पैन डाउन हड़ताल पर चले जाने के कारण तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री, इंतकाल, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों से संबंधित कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं।