फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teenage girl who was victim of rape gives birth to a fetus

Kurukshetra News: दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी ने भ्रूण को दिया जन्म

Sun, 06 Oct 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 06 Oct 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl who was victim of rape gives birth to a fetus
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। निकटवर्ती गांव की किशोरी ने एक भ्रूण को जन्म दिया। किशोरी को तबीयत खराब होने के चलते परिजनों ने गांव के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। छह माह के भ्रूण की कुछ देर बाद मौत हो गई। पूछताछ में किशोरी ने खुलासा किया कि जिला अंबाला के मेहरा गांव का युवक उसके साथ गलत काम करता आ रहा था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसके पास चार बेटी और एक बेटा है। गत दिवस शुक्रवार दोपहर के बाद अचानक उसकी 15 साल की बेटी की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने उसे उपचार के लिए गांव के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उन्हें पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है, जिसने एक भ्रूण लड़का को जन्म को दिया। चिकित्सकों ने मां-बेटे भ्रूण की नाजुक हालत के चलते दोनों को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान उस भ्रूण की मौत हो गई। हालांकि किशाेरी की हालत भी खराब बताई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, किशोरी ने बातचीत में परिजनों को बताया कि मेहरा गांव के युवक ने उसके साथ गलत काम किया था। इस कारण वह गर्भवती हो गई थी। खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं भ्रूण को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह माह का था भ्रूण
फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि यह भ्रूण करीब छह माह का था। समय से पहले जन्म होने के कारण भ्रूण का जीवित रहना मुश्किल होता है। फिलहाल पुलिस की मांग पर उन्होंने डीएनए जांच के लिए भ्रूण की बाजू और जांघ की हड्डी का सैंपल लिया है। यह भ्रूण लड़का था।


आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद किया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed