फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teej songs sung by students and teachers, Kurukshetra

विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं ने गाए तीज के गीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teej songs sung by students and teachers, Kurukshetra
बीआर स्कूल में तीज महोत्सव में डांस की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सावन मास के चलते हरियाली तीज का महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियोें और अध्यापिकाओं ने तीज के गीत गाए और व्यंजनों का आनंद लिया।
इस आयोजन की समस्त व्यवस्था विद्यालय के ब्रेव सदन एवं हेरीटेज क्लब के अध्यापक वर्ग व छात्राओं के सहयोग से किया गया। छात्राओं के एकल व समूह नृत्य की प्रस्तुतियों ने सबके मन को मोह लिया। कुछ छात्राएं हरियाणवी वेशभूषा और कुछ पंजाबी वेशभूषा में बेहद मनमोहक लग रही थी। तीज पर पारंपरिक भोजन गुलगुले छात्रों में वितरित किए गए। विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन दीपक चोपड़ा व विद्यालय अचार्य डॉ. वनिता बाला के साथ-साथ अन्य स्टाफ के सदस्यों ने भी बच्चों के साथ जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

इसी तरह बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कक्षा प्री नर्सरी से तीसरी तक के सभी विद्यार्थी हरे रंग की पोशाक में आए। सभी छात्रों ने झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों को तीजके बारे में भी विस्तार से बताया गया। कक्षा 6 से 10वी तक के विद्यार्थियों के लिए मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यापक भी हरे रंग के परिधान में शामिल हुए। इस मौके पर निदेशक ईश्वर सिंह, रेखा देवी, प्रधानाचार्य गीता शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed