फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teej celebrations in educational institutions, Kurukshetra

शिक्षण संस्थानों में तीज की धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teej celebrations in educational institutions, Kurukshetra
हरियाली तीज मनाते बच्चे। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। हरियाली शहर के स्कूलों मेें तीज पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में तीज का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। बच्चों और अध्यापकों ने इस उपलक्ष्य में हरे रंग के आकर्षक परिधान पहने।
अध्यापक गौरव गर्ग ने तीज के महत्व को समझाया। उसके बाद विद्यालय के चारों सदन अरावली, विंध्याचल, नीलगिरी और शिवालिक के बीच सावन के लोक गीतों की समूह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अरावली सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यापक बबीता के नेतृत्व में एक नृत्य नाटिका द्वारा शिव विवाह और तीज के पर्व की महत्वत्ता को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसी तरह अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। किंडरगार्टन में कक्षा नर्सरी से कक्षा तीसरी के छात्र छात्राओं और अध्यापकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर तीज पर आधारित गीत, कविता प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कक्षा आठवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। इसमें लोक नृत्य, पंजाबी गीत, देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्य साधना चौहान ने विद्यार्थियों को हरियाली तीज के महत्व के बारे में भी बताया। गांव ठोल के राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल में भी हरियाली तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों को झूला झुलाया गया। स्कूल के प्रबंधक राजेश लांबा ने बच्चों को हरियाली तीज पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनु शर्मा, राजेश कुमार, जसविंद्र सिंह, कुलविंद्र सिंह तथा समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed