{"_id":"6a39ae35b16a9d67db015be4","slug":"technical-flaws-in-the-portal-are-causing-problems-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156741-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पोर्टल की तकनीकी खामियां बन रहीं परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पोर्टल की तकनीकी खामियां बन रहीं परेशानी
Tue, 23 Jun 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डीईईओ इंदू कौशिक को ज्ञापन सौंपते हुए अध्यापक संघ के कर्मचारी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। एसआईआर कार्य में लगे कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के आह्वान पर बीएलओ और सुपरवाइजरों ने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निर्वाचन आयोग और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारी नेताओं ने मांग की कि प्रत्येक खंड स्तर पर तकनीकी सहायता केंद्र स्थापित किए जाएं, पोर्टल की खामियां दूर की जाएं और एसआईआर कार्य की समय-सीमा बढ़ाई जाए। इसके अलावा पिछले निर्वाचन कार्यों का लंबित मानदेय जारी करने, अतिरिक्त खर्च की प्रतिपूर्ति करने तथा अवकाश अवधि में कार्य करने वाले कर्मचारियों को अर्जित अवकाश देने की भी मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से स्कूल खुलने पर एसआईआर कार्य में लगे शिक्षकों के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य सचिव रामेश्वर दास ने की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य सचिव रामेश्वर दास, वरिष्ठ अध्यापक नेता मुकेश गर्ग और हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के राज्य महासचिव डॉ. तरसेम कौशिक ने कहा कि एसआईआर कार्य में लगे कर्मचारी अत्यंत कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने और एकत्र करने के साथ-साथ ऑनलाइन डेटा अपलोडिंग, दस्तावेजों की स्कैनिंग और अन्य कार्य भी एक साथ करवाए जा रहे हैं। संवाद