फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tech competition started in NIT Kurukshetra, students showed enthusiasm

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र में टेक स्पर्धा शुरू, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tech competition started in NIT Kurukshetra, students showed enthusiasm
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में टेकस्पर्धा-25 का वीरवार शाम को जुबली हॉल में भव्य उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

उत्तर भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित टेक फेस्ट के रूप में पहचाने जाने वाले इस आयोजन में 12 हजार से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे।
यह आयोजन फ्रंटियर रीइमेजिंड थीम पर केंद्रित है, जो तकनीकी नवाचार, अनुसंधान और उन्नत विकास को नए आयाम देने का संदेश देती है। यह थीम नई सीमाओं को परिभाषित करने और भविष्य की तकनीकों को एक नई दृष्टि से देखने के महत्व को दर्शाती है। टेकस्पर्धा-25 का उद्देश्य छात्रों, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकें और तकनीकी दुनिया में नए आविष्कारों को प्रोत्साहित कर सकें।
आयोजन का उद्घाटन करते हुए संस्थान के निदेशक बीवी रमणा रेड्डी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम में एकीकरण पर जोर दिया है।
यह नीति छात्रों को तकनीकी नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता की ओर प्रेरित करेगी। उन्होंने छात्रों को टेक स्पर्धा-25 में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल उनके तकनीकी कौशल का विकास होता है, बल्कि उनके नेतृत्व और समस्या समाधान क्षमताओं में भी वृद्धि होती है।
विज्ञापन

यह टेक स्पर्धा दो मार्च तक चलेगी जिसमें 30 से अधिक प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं, सेमिनार और विशेषज्ञ वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन में देश-विदेश के उद्योग विशेषज्ञ, स्टार्टअप इनोवेटर्स, शोधकर्ता और छात्र भाग ले रहे हैं, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी की उन्नति पर अपने विचार साझा करेंगे। टेक स्पर्धा के चेयरपर्सन ज्ञान भूषण ने कहा कि टेकस्पर्धा-25 केवल एक टेक स्पर्धा ही नहीं बल्कि नवाचार और प्रौद्योगिकी में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र भी है। इस दौरान डीन (अनुसंधान एवं परामर्श) आरके शर्मा, डीन (नियोजन एवं विकास) वीपी सिंह, डीन (शैक्षणिक) ऋषिपाल चौहान, टेक स्पर्धा के को-चेयरपर्सन गौरव सैनी एवं रितु गर्ग भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed