फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Team failed to qualify in tough competition, hope from Ramita in single shooting today

Olympics: कड़े मुकाबले में क्वालीफाई करने से चूकी टीम, आज एकल निशानेबाजी में रमिता से उम्मीद

Sun, 28 Jul 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jul 2024 03:56 AM IST
सार

रमिता की टीम बेशक मुकाबले से बाहर हो गई और टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई लेकिन रविवार के मुकाबले से उम्मीद कायम है। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा का मुकाबला रविवार को होगा, जिसमें पदक की उम्मीद है।

विज्ञापन
Team failed to qualify in tough competition, hope from Ramita in single shooting today
पेरिस ओलंपिक में हुई प्रतिस्पर्धा का सीधा प्रसारण देखते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा के कड़े मुकाबले में हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रमिता जिंदल की टीम ने कई उतार चढ़ाव का सामना किया। प्रतिस्पर्धा में 28 टीमों के 59 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें चार टीम ही क्वालीफाई कर पाई। इसमें भारत की टीम छठे स्थान पर रही और क्वालीफाई नहीं कर सकी। अब रविवार को होने वाले 10 मीटर इंडिविजुअल निशानेबाजी में रमिता से सभी को पदक की उम्मीद है।

विज्ञापन


रमिता जिंदल के पिता अरविंद जिंदल ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर प्रतिस्पर्धा आरंभ हुई। इस दौरान उन्होंने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ प्रतिस्पर्धा का सीधा प्रसारण घर पर देखा।
विज्ञापन


प्रतिस्पर्धा के शुरुआत में रमिता की टीम 12वें नंबर पर थी, लेकिन धीरे-धीरे टीम ने सटीक निशाना लगाते हुए पांचवां रैंक हासिल कर लिया और अंत में छठे स्थान पर रही। चीन की टीम ने 632.2 अंकों के साथ टॉप किया, जबकि भारत की टीम 628.7 अंकों के साथ छठे स्थान रही और क्वालीफाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता अरविंद जिंदल ने बताया कि कड़े मुकाबले में रमिता की टीम बेशक मुकाबले से बाहर हो गई और टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई लेकिन रविवार के मुकाबले से उम्मीद कायम है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा का मुकाबला रविवार को होगा, जिसमें पदक की उम्मीद है।


देश के लिए मेडल लेकर जरूर लौटूंगी : रमिता जिंदल
परिजनों से बातचीत में रमिता जिंदल ने बताया कि खेल में उतार चढ़ाव चलते रहते हैं, इससे मैं निराश नहीं हूं, बल्कि सीखने को मिला है। आज रविवार को होने वाले इंडिविजुअल मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हूं और देश के लिए मेडल लेकर जरूर लौटूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed