फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Team descended to investigate wheat

Kurukshetra News: गेहूं की जांच के लिए उतरी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Team descended to investigate wheat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मार्च माह में हुई बेमौसमी बारिश ने इस बार पीले सोने (गेहूं) की चमक कम कर दी है। इससे लस्टर लॉस के साथ-साथ डैमेज और अन्य गुणवत्ता भी घटी है। इसे लेकर किसान और आढ़ती परेशान हैं। इस बीच केंद्रीय सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से गेहूं की जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीमें फील्ड में उतरी हैं, जिसने मंडियों से गेहूं के सैंपल लेने के साथ ही फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया व जिला स्तर पर लैब में जांच शुरू कर दी है। इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। ऐसे में लस्टर लॉस व डैमेज को लेकर आढ़तियों से लेकर किसानों को भी राहत की उम्मीद जगी है।
एफसीआई के हैदराबाद स्थित क्वालिटी कंट्रोल सेल की टीमें शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के साथ-साथ करनाल व अन्य जिलों की मंडियों में पहुंची, जहां अलग-अलग अनाज मंडियों से गेहूं के पांच से छह सैंपल लिए गए। सेल के क्षेत्रीय निदेशक एमजेड खान के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र पहुंची टीम ने कुरुक्षेत्र, पिपली, लाडवा व शाहाबाद की अनाज मंडियों से सैंपल लिए तो एफसीआई की स्थानीय लैब में ही इनकी देर रात तक जांच भी की जाती रही। टीम में टेक्निकल ऑफिसर नवीन, किरन व बसंत भी शामिल रहे। टीम के साथ जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुरेंद्र सैनी, एफसीआई के जिला प्रबंधक मंजूनाथ ए होंगल भी रहे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लिखी थी केंद्रीय मंत्री को चिट्ठी
व्यापारियों व किसानों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से बारिश में खराब हुई फसल पर इस बार लस्टर लॉस व डैमेज को लेकर तय शर्तों में ढील दिए जाने की मांग की थी। उपमुख्यमंत्री ने पांच अप्रैल को ही केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 फीसदी तक लस्टर लॉस में छूट की उम्मीद
थानेसर नई अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान माया राम चंद्रभानपुर का कहना है कि टीम ने सैंपल लिए हैं। उम्मीद है कि सरकार इस बार लस्टर लॉस में 50 फीसदी व डैमेज में 10 फीसदी तक छूट देगी। इससे आढ़तियों व किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उनका कहना है कि चमक कम होने व डैमेज ( बारिक व टूटा दाना) अधिक होने पर एजेंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं को एफसीआई मानक अनुसार न पाए जाने पर लौटा भी सकती है, जिसका ज्यादा नुकसान आढ़तियों को ही होगा। छूट मिलने पर इसमें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed