फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teachers were made aware of the new education policy through training workshop

Kurukshetra News: नारी शक्ति सेवा सम्मान से सम्मानित हुई राज्य के विभिन्न शहरों से आई प्रतिभाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Teachers were made aware of the new education policy through training workshop
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेक्टर तीन स्थित शिव मंदिर में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ.अशोक कुमार वर्मा द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट मुख्यातिथि के रूप में पधारे। समाजसेवी नरेश सैनी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ.वर्मा ने अतिथियों का सम्मान तुलसी के पौधे से किया। मुख्यातिथि पधारे अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने नारी शक्ति को सम्मानित किया और कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। यद्यपि नारी परिवार, समाज के लिए धुरी का कार्य करती है लेकिन आज समय की मांग है कि पुरुष वर्ग में भी नारी के समान ही भाव उत्पन हो।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रोफेसर सुशीला चौहान ने कहा कि आज नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है लेकिन संस्कारों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. वर्मा ने कहा कि भारत तो सदा से ही नारी प्रधान देश रहा है। प्रयास फाउंडेशन के प्रधान नरेश सैनी ने कहा कि नारी का स्थान पूज्य है। मंच का संचालन भारतेंदु हरीश ने किया। कार्यक्रम के संचालन में डॉ.अरुण धीमान, कुलदीप सिंह, हितेश और ऋषि पाल ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
इन्हें मिला सम्मान
नारी शक्ति से ओत प्रोत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रोफेसर सुशीला चौहान, राजकुमारी पंवार, ज्योति रोहिल्ला, डॉ.नीतू बाला, अंजलि शर्मा, कंचन बाला, डॉ.कांता वर्मा, पिंकी श्योराण, सुषमा चौधरी, राजवंत कौर, नवीन, हिमशिखा, एकजोत कौर, किरण चड्डा, मिनाक्षी शर्मा और सुरेखा, वंदना, डॉ.रमा और गुरजिंद्र कौर को नारी शक्ति सेवा सम्मान से विभूषित किया गया। इनके अतिरिक्त जीवनपर्यंत समाज के लिए तत्पर सेवाभावी सूरज कमल सेठ और डॉ. एमएम सिंह को आजीवन सेवा सम्मान से सुशोभित किया गया।




----------------
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में आईक्यूएसी के तत्वाधान में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.हरदीश कौर के नेतृत्व में विस्तार व्याख्यान का आयोजन विश्व महिला दिवस के अवसर पर करवाया गया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ.मंजू शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्मेंट आफ एनवायरनमेंट साइंस, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से शामिल रही। व्याख्यान का विषय कार्यस्थल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनौतियां और समाधान रहा।

प्राचार्या डॉ गगनदीप कौर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के माध्यम से, महिलाओं को आत्मविश्वास मिलता है और वे समाज व राष्ट्र में बदलाव लाने में सक्षम बनती हैं। वक्ता डॉ.मंजू शर्मा ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में बताते हुए, महिला सशक्तिकरण ना होने के कारणों पर प्रकाश डाला व साथ में उनके समाधान भी बताए।

महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं जैस लाडली योजना, लक्ष्मी योजना आदि के बारे में जानकारी दी। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.हरप्रीत कौर,पूर्व प्राचार्या, माता गुजरी कॉलेज नवा शहर पंजाब से शामिल रहे ।

डॉ मीनाक्षी (प्रभारी)आईक्यूएसी ने कहा कि महिलाएं तभी आगे बढ़ेगी जब महिलाएं अपने अधिकारों के साथ, अपने कर्तव्य का भी पालन करें। मंच संचालन डॉ .हरदीश कौर द्वारा किया गया।





----------------

महिला विकास प्रकोष्ठ, कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ और रेड रिबन क्लब ने मनाया महिला दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी

लाडवा।
महिला विकास प्रकोष्ठ, कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। एक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि व नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, चेयरपर्सन, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सौरभ चौधरी व डॉ.वंदना गुप्ता रहे।
मुख्यातिथि साक्षी खुराना ने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर भाग ले रही है और कामयाब हो रही हैं। सरकारी कार्यालयों में भी महिलाएं उच्च पद पर नियुक्त होकर अपनी सेवाएं दे रही है। जहां कामकाजी महिला घर पर जाकर एक गृहिणी का दायित्व भी बड़ी ही बखूबी से निभा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की ड्यूटी 24 घंटे की होती है।


कॉलेज प्राचार्य डॉ. कुशल पाल ने कहा कि गत वर्षों में सरकार द्वारा महिलाओं के विकास और पढ़ाई के लिए बड़े ठोस कदम उठाए गए हैं।
-----------
फोटो: 26



केक काटकर मनाया महिला दिवस
कुरुक्षेत्र।
सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी शीला नगर में महिला चिकित्सकों एवं स्टॉफ सदस्यों ने केक काटकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मनाया। दंत चिकित्सक डाॅ. दीक्षा सैनी ने कहा कि वर्तमान में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रही हैं।
इस अवसर पर डाॅ. खुशबू, डाॅ. काजल, सुमन, स्वीटी, निशा, अंजू, भावना व काजल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed