फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teachers were given tips for career guidance of students

Kurukshetra News: शिक्षकों को दिए विद्यार्थियों के कॅरिअर मार्गदर्शन गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Teachers were given tips for career guidance of students
कुरुक्षेत्र। कार्यशाला में हिस्सा लेते ​शिक्षक। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में शिक्षकों के सतत विकास के लिए दो दिवसीय कॅरिअर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों को प्रभावी कॅरिअर मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु आवश्यक ज्ञान और कौशल से सुसज्जित करना रहा।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या निकेतन अंबाला के निदेशक आशुतोष गौड़ और ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल रादौर प्राचार्य ऋतु सिंगला ने कॅरिअर मार्गदर्शन का शैक्षिक परिप्रेक्ष्य विषय पर विचार व्यक्त किए। प्राचार्य ऋतु सिंगला ने बताया कि 21वीं सदी में कॅरिअर मार्गदर्शन केवल काउंसलर की भूमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षक भी छात्रों के जीवन-निर्माण में एक मार्गदर्शक के रूप में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा में पढ़ाते समय किस प्रकार इन बिंदुओं को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास से जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन


निदेशक आशुतोष गौड़ ने शिक्षकों को विभिन्न कॅरिअर क्षेत्रों जैसे पारंपरिक पेशे (चिकित्सा, अभियंत्रण, प्रशासन), नवाचार आधारित क्षेत्र (एआई, डेटा साइंस, डिजाइन), एवं वैकल्पिक कॅरिअर (खेल, संगीत, सामाजिक सेवा) आदि की जानकारी दी। साथ ही साथ डिजिटल संसाधनों के माध्यम से कॅरिअर से संबंधित जानकारी तक कैसे पहुंचे, इससे संबंधित जानकारी दी। कार्यशाला ने शिक्षकों को नई सोच व दृष्टिकोण प्रदान किया, जिससे वे अपने विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकेंगे। इस मौके पर प्राचार्य नारायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed