फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teachers told students the importance of education and discipline

Kurukshetra News: शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया शिक्षा और अनुशासन का महत्व

Sat, 06 Sep 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 06 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Teachers told students the importance of education and discipline
कुरुक्षेत्र। ​शिक्षक पवन कुमार शर्मा को सम्मानित करते मुख्याति​थि व अन्य। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिलेभर में वीरवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई विद्यालयों में बच्चों ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार दिए। कहीं बच्चों ने शिक्षकों के लिए केक कटवाया तो कहीं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा और अनुशासन का महत्व बताया।
कई संस्थानों ने शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए भी विशेष समारोह किए। इसके अलावा कविता पाठ, नाटक और भाषण प्रस्तुत कर शिक्षा के क्षेत्र में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को याद किया। शिक्षकों ने बताया कि उनके विचार आज भी शिक्षा जगत के लिए मार्गदर्शक हैं। बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत कर शिक्षकों को गुरु-शिष्य परंपरा का आधार बताकर उन्हें सच्चा मार्गदर्शक बताया ।
विज्ञापन

शिक्षकों को किया गया सम्मानित
कुरुक्षेत्र। टेरी कैंपस में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सारिका मलिक (वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी) रही। डॉ. विरेंद्र गोयल वाइस चेयरमैन एवं आर्किटेक्ट गरिमा गोयल मुख्य कार्यकारी निदेशक ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सारिका मलिक ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का संचारक नहीं होता, बल्कि वह अपने संस्कारों और मूल्यों से एक नई पीढ़ी का निर्माण करता है। जिस प्रकार दीपक स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है, उसी प्रकार शिक्षक भी अपने जीवन भर तपस्या करके विद्यार्थियों का मार्ग आलोकित करते हैं। इसमें शिक्षक पवन कुमार शर्मा सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

समाज में सबसे सम्मानित पद शिक्षक : डॉ. वीरेंद्र
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में हिंदी दिवस पर पखवाड़े और शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान स्कूल में एक पेड़ मां के नाम, हेल्थ एंड वेलनेस और संगीत के नए वाद्य यंत्रों का शुभारंभ भी किया।
स्कूल परिसर में शुक्रवार को पांच कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कुलसचिव डॉ वीरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जरूरत है कि प्रत्येक छात्र एक पेड़ मां के नाम लगाए। इससे पर्यावरण सुरक्षित होगा। समाज में सबसे सम्मानित पद शिक्षक का है। उन्होंने स्कूल के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. हरदीप सिंह जोशी ने कहा कि जल्दी स्कूल के छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए मनोविज्ञान विभाग के शोधकर्ता स्कूल में आएंगे।

मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर में मनाया शिक्षक दिवस
कुरुक्षेत्र। मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्या मंजुला ने कहा कि यह दिन छात्र और शिक्षक के रिश्ते को समर्पित होता है। शिक्षक न केवल किताबी ज्ञान देते हैं बल्कि जीवन जीने का तरीका भी सिखाते हैं। प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ढींगरा ने सभी आचार्यों को एआई, चैटजीपीटी, गूगल से अधिक अपग्रेडेशन के लिए प्रेरित किया। क्योंकि आचार्य समाज का प्रतिबिंब व विद्यार्थियों का आदर्श होते हैं। विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने आचार्य परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर परिश्रम, निष्ठा और योगदान की सराहना की व भेंट स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया।

कुरुक्षेत्र। शिक्षक पवन कुमार शर्मा को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्वयं

कुरुक्षेत्र। शिक्षक पवन कुमार शर्मा को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed