फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   teachers promoted in Srikrishna Ayush University EC after 15 years

Kurukshetra News: श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ईसी में 15 साल बाद 23 शिक्षकों की मिली पदोन्नत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
teachers promoted in Srikrishna Ayush University EC after 15 years
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की 15वीं कार्यकारिणी परिषद (ईसी) की बैठक कांफ्रेंस हॉल में हुई, जिसमें सदस्यों ने ऑनलाइन और फिजिकल मोड में हिस्सा लिया। बैठक में कुल 40 मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स देने, पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया, प्रशासनिक बदलाव और शिक्षकों की पदोन्नति जैसे अहम निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


शिक्षकों के पदोन्नति संबंधी प्रस्तावों पर मुहर लगते ही शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लंबे समय से प्रतीक्षित इस निर्णय के तहत 23 शिक्षकों को पदोन्नति दी गई। करीब 15 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों के लिए यह बैठक ऐतिहासिक साबित हुई। इसमें 11 एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर के पद पर और 12 असिस्टेंट प्रोफेसरों को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत किया गया। शिक्षकों ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन




विकास शर्मा की डिप्टी कुलसचिव के पद पर हुई पदोन्नति
गैर शिक्षक में भी विकास शर्मा को असिस्टेंट कुलसचिव से डिप्टी कुलसचिव के पद पर पदोन्नति दी गई। विकास शर्मा के साथ पदोन्नत हुए शिक्षकों ने कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान और कुलसचिव डॉ. कृष्ण जाटियान का आभार व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नए पदों को भरने की अनुमति को मिली स्वीकृति
कुलपति ने बताया कि ईसी बैठक में सरकार द्वारा नए पदों को भरने की अनुमति को स्वीकृति दी गई। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों पर नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में विश्वविद्यालय में स्टाफ की कमी को दूर करने और शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। बैठक में सरकार द्वारा प्रस्तावित नियमों को अनुमोदन प्रदान किया गया, जिससे विश्वविद्यालय में प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक सुचारू और प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed