{"_id":"6ab19f87e091faba990306a0","slug":"teachers-from-across-the-state-will-reach-panipat-tomorrow-to-demand-regularization-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-161479-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नियमित करने की मांग के लिए कल प्रदेशभर से पानीपत पहुंचेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नियमित करने की मांग के लिए कल प्रदेशभर से पानीपत पहुंचेंगे शिक्षक
Tue, 22 Sep 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नियमित करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के अतिथि अध्यापक 23 सितंबर को पानीपत स्थित शिक्षा मंत्री के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। जिला लघु सचिवालय में अतिथि अध्यापकों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 91वें दिन भी जारी रहा। संघ की मांग है कि अदालतों के निर्देशों के अनुसार अतिथि अध्यापकों को 28 मई 2014 से नियमित मानते हुए छह प्रतिशत ब्याज सहित बकाया राशि का भुगतान किया जाए। साथ ही ग्रेच्युटी, पेंशन और अन्य देय लाभ दिए जाएं।
धरने की अध्यक्षता मेवा सिंह पिलानिया ने की। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में प्रदेशभर से अतिथि अध्यापक शामिल होंगे। भिवानी जिले के अतिथि अध्यापक 24 घंटे तक मोर्चे पर डटे रहेंगे। राज्य कार्यकारिणी सदस्यों मेवा सिंह पिलानिया, बलजीत सिंह ढिल्लो और कुलदीप कुमार ने कहा कि सरकार करीब 16 हजार अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का निर्णय ले।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 16 और 18 जून 2014 को अनियमित कर्मचारियों और शिक्षकों को नियमित करने की नीतियां बनाई थीं। संघ के अनुसार 16 अप्रैल को उच्चतम न्यायालय और 29 अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसलों के बाद नियमित करने की मांग उठाई जा रही है। संघ के आह्वान पर 23 जून से लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। संवाद