फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teacher's body found hanging under suspicious circumstances, revealed after four days

Kurukshetra News: शिक्षक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव, चार दिन बाद खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Teacher's body found hanging under suspicious circumstances, revealed after four days
पिहोवा। अमृतसरी फार्म में प्राइमरी शिक्षक का संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटका शव मिला है, जिसका तीन से चार दिन बाद उस समय पता चल सका जब पत्नी का फोन नहीं उठाया। पत्नी ने पड़ोसी से घर जाकर उसकी बातचीत करवाने के लिए कहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अशरफ (45) निवासी बालसमंद, जिला हिसार के रूप में हुई।
विज्ञापन

अशरफ कैथल के जडौला गांव के प्राइमरी सरकारी स्कूल में कार्यरत था। करीब तीन साल से अमृतसरी फार्म में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा था। पड़ोसियों को अशरफ के घर से बदबू आ रही थी, लेकिन उसका घर बंद था। इसलिए किसी ने उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। गत रात करीब 10 बजे उसकी पत्नी के कहने पर पड़ोसी ने खिड़की से कूलर हटाकर कमरे में देखा तो अशरफ का शव फंदे पर लटका हुआ था। पड़ोसी ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। अशरफ की पत्नी उसे लगातार दो-तीन दिन से फोन कर रही थी, लेकिन अशरफ उसका फोन नहीं उठा रहा था।
विज्ञापन

जून में गर्मी की छुट्टियों में पूरा परिवार मकान को बंद करके अपने गांव चला गया था। छुट्टियां खत्म होने के बाद ड्यूटी के चलते अशरफ वापस पिहोवा आ गया था, लेकिन उसका परिवार नहीं लौटा था। अशरफ अपने पीछे पत्नी, दो बेटी साइना, हीना और बेटे रेहान को छोड़ गया। जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने रात को ही शव को कब्जे में ले लिया था। इस घटना के पीछे कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed