{"_id":"61e084c55284a9091e733976","slug":"teachers-and-youth-made-aware-for-75-lakh-surya-namaskar-kurukshetra-news-knl95957389","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 लाख सूर्य नमस्कार के लिए शिक्षकों और युवाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 लाख सूर्य नमस्कार के लिए शिक्षकों और युवाओं को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 लाख सूर्य नमस्कार के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्कूल, कॉलेज, संस्थानों को जागरूक किया गया। 20 फरवरी तक विश्व स्तर पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के लिए आयुष मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय विशेष रूप से सहयोग कर रहे हैं। वीरवार को पतंजलि जिला प्रभारी बलविंद्र सिंह ने क्षेत्र के लिए स्कूल और कॉलेजों में जाकर सूर्य नमस्कार में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और अध्यापकों का संस्थागत पंजीकरण किया। पतंजलि योगपीठ के राज्य सोशल मीडिया प्रभारी महिंद्र कैंथला ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सभी को स्वस्थ जीवनशैली देने के लिए विश्व स्तर पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए 125 करोड़ सूर्य नमस्कार होने की संभावना है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 20 फरवरी तक सूर्य नमस्कार में हिस्सा लेने वाले व्यक्ति को प्रतिदिन 13 सूर्य नमस्कार में 21 दिन तक भाग लेना होगा।
बताया कि मकर संक्रांति के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भेरियां के 216 विद्यार्थी, राजकीय महाविद्यालय भेरियां के 921 विद्यार्थी, शिक्षकों और कर्मचारियों का पंजीकरण किया गया है। वहीं इसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार, क्रीड़ा भारती, गीता परिवार, नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन और हार्टफुलनेस भी सहयोग कर रहे हैं। विश्व स्तर पर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आयुष मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय सहयोग करेंगे। इसके अलावा हरियाणा योग आयोग, एलेन कॅरियर इंस्टीट्यूट, नवयोगा, डीएवी मैनेजमेंट कमेटी, स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थानम, बीएसजी, फिट इंडिया, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी सहयोगी संस्थाएं हैं।