फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   teacher give good education and culture in school's

शिक्षण संस्थानों में बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना जरुरी:संदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
teacher give good education and culture in school's
गुब्बारें उड़ाकर शुभारंभ करते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह व अन्य । - फोटो : Kurukshetra
खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार देकर एक अच्छे इंसान का निर्माण करना बहुत जरूरी है। यह तभी संभव हो पाएगा जब प्रत्येक शिक्षण संस्थान में बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

खेलमंत्री संदीप सिंह रविवार को पिहोवा के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले खेलमंत्री संदीप सिंह, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती, खेलमंत्री के भाई विक्रमजीत सिंह ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका है। माता पिता केवल बच्चे को बोलना सिखाते हैं, लेकिन किस समय पर क्या बोलना है और क्या शब्द सभ्य असभ्य है। यह ज्ञान केवल एक शिक्षक ही दे सकता है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की मेहनत की बदौलत पिछले समय से अब तक शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति पैदा हुई है। कार्यक्रम में डीएसपी धीरज कुमार, एडवोकेट शिव दर्शन मुरार, डॉ. सुदर्शन चुघ, बलदेव राज काहडा, महंत तरणदास, एडवोकेट सुनील बंसल, डॉ. मेजर सिंह, नगर पालिका प्रधान अशोक सिंगला, देवदत्त मोद्गिल, कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन प्रधान सौरभ दत्त शर्मा, युधिष्ठिर राय बहल, पार्षद सुखविंद्र सिंह बिट्टू, अक्षय नंदा व गुरमेहर विर्क सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed