फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teach self-defense techniques to players

Kurukshetra News: खिलाड़ियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Teach self-defense techniques to players
कुरुक्षेत्र। ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के की ओर से कुरुक्षेत्र में ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स कलर बेल्ट सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस दौरान बच्चों, किशोरों और युवाओं ने भाग लेकर ताइक्वांडो के प्रति अपनी रुचि और समर्पण को दर्शाया।
विज्ञापन

सेमीनार का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स की तकनीकी जानकारी देना, आत्मरक्षा के गुर सिखाना और शारीरिक तथा मानसिक अनुशासन को बढ़ावा देना रहा। कुरुक्षेत्र ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव और कोच संजय पटियाल ने बताया कि इस सेमिनार में बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक की ताइक्वांडो तकनीकों को प्रतिभागियों को सिखाया गया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को पंच, किक, ब्लॉक और फॉर्म्स जैसे विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा के प्रदेश सह मंत्री गौरव पहलवान ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती देता है, बल्कि आत्मविश्वास और संयम भी सिखाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। भाजपा पार्षद नेता मनिंदर सिंह छिंदा ने खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा ताइक्वांडो मार्शल आर्ट के साथ जोड़ें, जिससे निश्चित रूप से उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच और ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव प्रभाकर शर्मा ने भी शिरकत की और खिलाड़ियों को ताइक्वांडो के लाभों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है जो आत्मरक्षा, अनुशासन, मानसिक मजबूती और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सेमीनार के समापन पर खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संयोजक ताइक्वांडो कोच सुजीत यादव ने बताया कि यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए एक उत्कृष्ट सीखने का अवसर साबित हुआ, बल्कि ताइक्वांडो के प्रचार-प्रसार की दिशा में भी एक अहम कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed