{"_id":"6745147ffa574989690c2177","slug":"tb-awareness-campaign-conducted-in-slums-of-govindgarh-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127395-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गोविंदगढ़ की झुग्गी-बस्तियों में चलाया टीबी जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गोविंदगढ़ की झुग्गी-बस्तियों में चलाया टीबी जागरूकता अभियान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। टीबी जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को जागरुक करती टीबी कोऑर्डिनेटर अंजलि। विज्ञप्
कुरुक्षेत्र। टीबी से बचाव को लेकर गोविंदगढ़ की आंगनबाड़ी और झुग्गी-बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला टीबी को-आर्डिनेटर अंजली की अगुवाई में आमजन को टीबी से बचाव और इलाज की जानकारी दी गई। जिला रेडक्राॅस सचिव डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि रेडक्राॅस की ओर से लोगों को टीबी बचाव के साथ क्षय रोगियों को दवाइयां भी मुहैया करवाई जा रही हैं, खासकर उन रोगियों की पहचान की जा रही है, जिनकी किसी कारणवश दवाई बीच में छूट गई है। टीबी को हराने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।
उन्होंने कहा कि आमजन को टीबी के खिलाफ जागरूक होना होगा, यदि टीबी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत सिविल अस्पताल में जांच कराई जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टीबी हारेगा-देश जीतेगा का नारा देते हुए वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त का लक्ष्य रखा है। टीबी को-आर्डिनेटर अंजलि ने बताया कि भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा के महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल के निर्देशानुसार टीबी से बचाव को प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है। टीबी रोगियों को दवाइयां मुहैया करवाने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को पौष्टिक किट भी दी जा रही है। इस अवसर पर रेडक्राॅस स्वयंसेवक जोगेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी कर्मी रिंपी व सुनीता, हेल्पर अंगूरी, जसविंद्र, भूपिंद्र कौर, मालती देवी, नेहा व निशा प्रमुख तौर पर मौजूद रहीं।