फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Taught girls how to prepare for entrance exams

Kurukshetra News: छात्राओं को प्रवेश परीक्षा की तैयारी के सिखाए गुर

Sun, 12 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 12 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Taught girls how to prepare for entrance exams
शाहाबाद। मुख्य वक्ता पूर्व छात्रा अतिंदर कौर का स्वागत करते प्राचार्य व अन्य। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय में पंजाबी विभाग की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तैयारी एवं सफलता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। विभाग की छात्राओं को शैक्षणिक क्षेत्र में पीएचडी के महत्व, टीचिंग करियर में पीएचडी की उपाधि का स्थान एवं प्रवेश परीक्षा की तैयारी के बारे में समझाने के उद्देश्य से करवाए गए इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता महाविद्यालय की पूर्व छात्रा अतिंदर कौर शोधार्थी पंजाबी विभाग पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ रही।
प्राचार्य प्रो. आरती त्रेहन ने छात्राओं को साधुवाद दिया व कहा कि पीएचडी शिक्षा के क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ उपाधि है और इस उपाधि को प्राप्त करने के लिए दृढ़ अनुशासन एवं कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। छात्राओं को अनुशासनबद्ध तरीके से पढ़ाई करके इस प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने का प्रेरणा दी। पंजाबी विभागाध्यक्ष डाॅ. सिमरजीत कौर ने कहा कि अतिंदर कौर विभाग की मेधावी छात्राओं में रही है। वे अपने समय में महाविद्यालय की स्टूडेंट यूनियन की प्रेसिडेंट भी रही है और वर्तमान में अतिंदर पंजाबी विभाग पंजाब विवि चंडीगढ़ में अपना पीएचडी का शोध कार्य पूरा कर रही हैं।
विज्ञापन

अतिंदर कौर ने छात्राओं को शैक्षणिक क्षेत्र में पीएचडी उपाधि के महत्व के बारे में बताया व कहा कि पीएचडी में प्रवेश एमए के उपरांत ही लिया जा सकता है। प्रवेश प्राप्त करने की दो विधियां हैं पहली विधि यूजीसी नेट पास करने के बाद सीधा प्रवेश प्राप्त करना एवं दूसरी यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित प्रवेश परीक्षा में पास होकर। छात्राओं को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के बारे में बेहद विस्तारपूर्वक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed