फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tau Devi Lal Jayanti will be celebrated in Rohtak: Chautala

रोहतक में मनाई जाएगी ताऊ देवीलाल जयंती : चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tau Devi Lal Jayanti will be celebrated in Rohtak: Chautala
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। आगामी 25 सितंबर को किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के 112 वें जन्मदिवस के अवसर पर रोहतक अनाज मंडी में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह बना हुआ है। समारोह में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ेगा।
विज्ञापन

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने यह जानकारी दी। वे शनिवार को पिहोवा और उसके बाद कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से प्रदेशभर में बदलाव के लिए संदेश जाना भी अति जरूरी है। उन्होंने बताया कि एक दौर ऐसा भी आया था, जब 1983 में पंजाब में उग्रवाद चरम सीमा पर था, तब मुख्यमंत्री हरचरण सिंह लोंगोवाल के साथ एक समझौता हुआ था, उस समय मुख्यमंत्री हरियाणा भजन लाल थे। समझौते के तहत चंडीगढ़ पंजाब को देने का फैसला सुनाया गया था। ऐसे दौर में चौधरी देवीलाल हरियाणा प्रदेश को न्याय दिलाने के लिए हिसार से दिल्ली तक पैदल यात्रा की थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों की ओर से कहा जाता था कि कांग्रेस सत्ता से नहीं जाएगी। लेकिन 1987 में ऐसा बदलाव हुआ जब चौधरी देवी लाल की बदौलत ही हरियाणा प्रदेश में 90 में से 85 सीटें जनता दल को मिली थी। सत्ता संभालने के बाद चौधरी देवी लाल ने जो जनता से वादे पूरे किए थे और जनता दल ने 1989 में कांग्रेस को सत्ता से बाहर निकाल फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा की जीत के जिम्मेवार भूपिंदर हुड्डा एंड पार्टी है। यदि भाजपा तीसरी बार सत्ता में आती है तो उसका कारण भी कांग्रेस से जुड़े नेता बाप बेटा ही होंगे। उन्होंने कहा कि इस बार रोहतक में जब भी जिक्र होता है तो युवाओं का यही कहना है कि आगामी चुनावों में वे बाप-बेटे को सबक सिखाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में युवाओं की संख्या ज्यादा दिखाई दे रही है, इसके अलावा नए व पुराने साथी भी शामिल हैं जिसे सत्ता परिवर्तन माना जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का पूरी तरफ सफाया हो चुका है और भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। इसलिए आईएनएलडी का प्रदेश की सत्ता में आना तय है।

उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए पदाधिकारी गांव-गांव व शहर में जाकर एक-एक व्यक्ति से मिलकर रोहतक रैली का आमंत्रण दें। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, शेर सिंह बड़शामी, बूटा सिंह लुखी, प्रेम सिंह, तनुजा, सुरेश नैन, बलदेव वड़ैच, परमजीत सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed