फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Target to establish IMT in 10 districts in next five years: Chief Minister

अगले पांच वर्षों में 10 जिलों में आईएमटी स्थापित करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Target to establish IMT in 10 districts in next five years: Chief Minister
कुरुक्षेत्र। चुनाव के दौरान जारी किए गए संकल्प पत्र के तहत जो वादे किए गए हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। खरखौदा में आईएमटी की तर्ज पर अगले पांच वर्षों में 10 जिलों में आईएमटी स्थापित करने का लक्ष्य है और इन आईएमटी में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का काम किया जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। वे शुक्रवार को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में आयोजित जिलास्तरीय युवा उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के सभागार में साइंस मेले का अवलोकन भी किया और विजेता प्रतिभागियों को प्रशंसापत्र देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प में हमें अपनी पूर्ण आहुतियां डालनी हैं। युवाओं को विकसित हरियाणा व विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करना है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे अधिक युवा शक्ति वाला देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस युवा शक्ति को देश की शक्ति बनाकर भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा के युवाओं ने अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में धाक जमाई है। युवा राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी संख्या में सफल हो रहे हैं। नीट और जेईई जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में भी हरियाणा के युवाओं की संख्या उल्लेखनीय रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में पूरा प्रयास किया है कि युवाओं को सफलता पाने के लिए खुला आसमान दें ताकि युवा आने वाली हर रुकावट से पार पा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में सरकार ने दो लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर पक्की नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि विदेशों में रोजगार तलाश करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ रही है। युवा कई बार विदेश भेजने का झांसा देने वाले जालसाजों के जाल में फंसकर डंकी रास्ते से विदेश जाते हैं। युवा ऐसे जालसाजों के झांसे में न आएं। प्रदेश सरकार ने डंकी रूट की इस समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में कार्य किया है। इस दौरान एसडीआईटी पंचकूला के डीजी विवेक अग्रवाल, नेहरू युवा केंद्र संगठन हरियाणा के स्टेट डायरेक्टर डाॅ. गुरमेल सिंह बाजवा ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील राणा, जिला परिषद की चेयर पर्सन कंवलजीत कौर, जय भगवान शर्मा सहित अन्य नेता व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed