फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tanzania and Odisha will participate in Geeta Mahotsav

Kurukshetra News: गीता महोत्सव में तंजानिया व ओडिशा होंगे सहभागी

Tue, 05 Nov 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 05 Nov 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Tanzania and Odisha will participate in Geeta Mahotsav
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर आगामी 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव में तंजानिया सहभागी देश तथा ओडिशा सहभागी राज्य होगा। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने सोमवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय में महोत्सव की तैयारियों के बारे में चर्चा के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम पांच से 11 दिसंबर तक आयोजित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पात्र लोगों के लिए सीआरसी फंड के तहत 50 रेहड़ियां उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि वह इन रेहड़ियों के माध्यम से अपने उत्पादों को यहां पर बेच सकें।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ यातायात की दृष्टि से व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। वर्ष 2016 से प्रदेश सरकार ने गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की है, तब से हरियाणा का नाम देश-विदेश में विख्यात हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए भी शहर में विशेष तौर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। महोत्सव में क्राफ्ट और सरस मेले का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा स्टाॅल निर्धारित कर दिए जाएंगे। महोत्सव में सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक प्रबंध होंगे तथा आने-जाने वालों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी। महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे तथा 48 कोस की परिधि में आने वाले स्थलों पर गीता महोत्सव से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed