{"_id":"65d12792a116c03ec400a6f6","slug":"tanya-won-the-overall-best-athlete-award-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-113806-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तान्या ने जीता ओवरऑल बेस्ट एथलीट अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तान्या ने जीता ओवरऑल बेस्ट एथलीट अवॉर्ड
Sun, 18 Feb 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में पांचवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 5000 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़ और जेवेलियन थ्रो सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा तान्या ने ओवरऑल बेस्ट एथलीट अवॉर्ड अपने नाम किया।
इसके अलावा लांग जंप में तान्या पहले, श्वेता दूसरे और प्रीति तीसरे स्थान पर रही। जबकि 1500 मीटर दौड़ में अनु पहले, प्रीति दूसरे और सफीना तीसरे स्थान पर रही। जेवेलियन थ्रो में सफीना पहले, तान्या दूसरे और शीतल तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में श्वेता पहले, तान्या दूसरे और अनु ने तीसरा स्थान हासिल किया। 5000 मीटर दौड़ में अनु पहले, पूजा दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिताओं के पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गगनदीप कौर मुख्य अतिथि रही। उन्होंने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. सुनील थुआ, डॉ. मीनाक्षी, प्रो. बीर इंद्र कौर, डॉ. पूनम बागी, डॉ. सीमा पांडे सहित अन्य मौजूद रहे।