फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tanish secured 486 marks and got first position in Babain block

Kurukshetra News: तनिष ने 486 अंक हासिल कर बाबैन ब्लॉक में पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Tanish secured 486 marks and got first position in Babain block
कुरुक्षेत्र। अव्वल विद्या​र्थियों को सम्मानित करने स्कूल प्रबंधन सदस्य एवं ​शिक्षक। विज्ञप्ति
बाबैन। एचबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबैन के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा। स्कूल के छात्र तनिष पुत्र ओमप्रकाश बाबैन ने 486 अंक हासिल कर बाबैन ब्लॉक में पहला स्थान प्राप्त किया और भीरेन पुत्र रमेश चंद पटाकमाजरा ने 485 अंक प्राप्त कर ब्लॉक में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

छात्रा मनमीत कौर पुत्री जगतार सिंह भैणी ने 471 अंक लेकर बाबैन ब्लॉक में तीसरा स्थान पाया है। स्कूल के चेयरमैन रणवीर सिंह ढींढसा व प्राचार्य रीटा ढींडसा ने परीक्षा में अच्छे अंक लेकर सफल रहे बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन रणवीर सिंह ढींडसा ने कहा कि विद्यार्थियों ने अच्छे अंक लेकर खुद को तो साबित किया ही है। प्राचार्य ढींडसा ने बताया कि स्कूल के 65 बच्चों में से 35 बच्चों ने मेरिट में स्थान पाया है। शेष 30 बच्चों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। पंजाबी विषय में 10 बच्चों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और बच्चे नैतिक ने गणित विषय में 100 व खुशबू सैनी ने 99 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन




मिनर्वा उच्च विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने हासिल किए 80 फीसदी अंक
कुरुक्षेत्र। मिनर्वा उच्च विद्यालय मोहन नगर के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन का परिचय देते हुए मेरिट में स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन राजीव चावला ने मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्राेत्साहित किया और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मेरिट में अंकिता, प्रतिज्ञा, रोहित, साहिल, सिमरन सैनी, सुहानी, शकील, निखिल, ज्योति कश्यप, राहुल, रोहित ने 80 प्रतिशत से सर्वाधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके अलावा, साहिल खान, नीरू, शिवानी और उर्वशी ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed