फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Talk of Karma, Talk of Dharma program in Jyotisar on 8th

Kurukshetra News: ज्योतिसर में कर्म की बात धर्म की बात कार्यक्रम 8 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Talk of Karma, Talk of Dharma program in Jyotisar on 8th
कुरुक्षेत्र। भगवान श्रीकृष्ण की उपदेश स्थली ज्योतिसर में आठ मई को कर्म की बात धर्म की बात कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। ज्योतिसर अनुभव केंद्र में होने वाला विकसित हरियाणा 2047 के लिए युवा दृष्टिकोण से नीति संवाद प्रदेश के हर जिला में पहुंचेगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


सीएमजीजीए मुस्कान यादव ने कहा कि कर्म की बात धर्म की बात कार्यक्रम को चार सत्र में बांटा गया है। पहले सत्र में सुबह महाभारत अनुभव केंद्र के हॉल में स्कूली विद्यार्थियों के बीच स्पैल मास्टर ऑफ कुरुक्षेत्र और स्पीक फॉर भारत प्रतियोगिताएं करवाएं जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। दूसरे सत्र में प्रदेश के सभी जिलों के सीएमजीजीए और अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ महाभारत अनुभव केंद्र की विजिट करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीसरे सत्र में कर्म की बात धर्म की बात थीम पर विराट स्वरूप स्थल पर संवाद करवाया जाएगा। इस दौरान विकसित हरियाणा 2047 के लिए युवा दृष्टिकोण से नीति संवाद किया जाएगा। इसी तरह चौथे सत्र में लाइट एंड साउंड शो का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed