{"_id":"2df0707b80497a27ddc78470b93127cc","slug":"taking-breath-in-open-air-cause-of-sant-cm-manohar-lal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत परंपरा के कारण ले पा रहे खुली हवा में सांस : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत परंपरा के कारण ले पा रहे खुली हवा में सांस : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश का इतिहास बड़ा
विज्ञापन
उज्ज्वल और प्रेरणादायक रहा है। देश की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता पूरी
दुनिया में सबसे अलग है।
यह भी सच है कि जब देश गुलाम था, तो लोगों को खुलकर जीवन व्यतीत करने में मशक्कत करनी पड़ती थी परंतु संत परंपरा के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
रविवार को पिहोवा के गांव मांडी में श्री उदासीन ब्रह्म अखाड़ा ट्रस्ट की ओर से संत बाबा श्रीचंद जी महाराज के जयंती समारोह में पहुंचे श्रृद्धालुओं को बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि गुरु नानक जी महाराज से लेकर दसवी पातशाही गुरु गोबिंद सिंह जी के भक्तिरस और शक्ति के कारण समाज जागृत हुआ।
गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी हमें सही मार्ग पर चलकर सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। इस वाणी में बताया गया कि सरबत दा भला, लंगर, संगत और पंगत का अनुसरण करके एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। इससे पहले खट्टर ने रक्तदान शिविर व बाबा श्री चंद जी महाराज के नाम से बनने वाले सीनियर सेंकेडरी स्कूल का शिलान्यास किया। नि:शक्त लोगों को ट्राईसाईकिल वितरित कीं।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि पिहोवा में संत बाबा गुरविंद्र सिंह महाराज के कारण माहौल भक्ति मय हो गया है। इस उदासीन अखाड़ा के प्रांगण में स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज के कार्य किए जा रहे हैं।
इस समागम के आयोजक संत बाबा गुरविंद्र सिंह महाराज ने ट्रस्ट की गतिविधियों और हर वर्ष बाबा श्रीचंद जी के जयंती समारोह पर हो रहे धार्मिक समागम पर प्रकाश डाला। धार्मिक समागम में संत हरि सिंह रंधावा, संत बाबा गुरबचन सिंह के अलावा दूर-दराज से आए संतों ने गुरुवाणी का गुणगान किया।
संत बाबा गुरविंद्र सिंह महाराज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्य संसदीय सचिव बख्शी सिंह विर्क चेयरमैन भारत भूषण भारती, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, उपायुक्त सी जी रजिनिकांतन, पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह, एडीसी प्रभजोत सिंह, एसडीएम डा.किरण सिंह आदि को स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगराधीश डा. पूजा भारती, लवजोत सिंह के अलावा संत समाज, ट्रस्ट के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।