फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Swargashram located on Barada Road will be renovated, 49.50 lakh will be spent.

Kurukshetra News: बराड़ा रोड स्थित स्वर्गआश्रम का होगा नवीनीकरण, खर्च होंगे 49.50 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Swargashram located on Barada Road will be renovated, 49.50 lakh will be spent.
शाहाबाद। स्वर्ग आश्रम में नवीनीकरण कार्य की शुरूआत करते चेयरमैन सुभाष कलसाना व अन्य। स्वयं - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
शाहाबाद। शहर के बराड़ा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब के निकट बने स्वर्ग आश्रम के लंबे समय से लंबित सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का शुभारंभ प्रदेश सरकार में चेयरमैन सुभाष कलसाना तथा नगरपालिका प्रधान डॉ.गुलशन कवात्तरा ने संयुक्त रूप से किया। नगरपालिका की ओर से स्वीकृत की गई करीब 49.50 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य के तहत स्वर्ग आश्रम में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वर्ग आश्रम के नवीनीकरण के लिए नगरपालिका द्वारा 49.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना के तहत आश्रम परिसर में आकर्षक पार्क का निर्माण, शेड की व्यवस्था, बैठने के लिए आधुनिक सीटिंग एरिया तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन



जल्द होगा निर्माण : डॉ. गुलशन कवात्तरा
नगरपालिका प्रधान डॉ. गुलशन कवात्तरा ने कहा कि स्वर्ग आश्रम लंबे समय से विकास कार्यों से वंचित था। यहां आने वाले लोगों के लिए बेहतर पार्क, छायादार स्थान और बैठने की उचित व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वहीं वार्ड पार्षद जगतार सिंह तारा तथा राजेश उप्पल ने कहा कि वे इस परियोजना को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग देंगे और विकास कार्यों की निगरानी में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed