फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Swar Jhankar music festival in Kuvi on January 5, Samhita Nandi will perform singing

Kurukshetra News: कुवि में स्वर झंकार संगीत समारोह पांच जनवरी को, संहिता नंदी गायन देगी प्रस्तुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Swar Jhankar music festival in Kuvi on January 5, Samhita Nandi will perform singing
कुरुक्षेत्र। कुवि के थर्ड गेट का दृश्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग द्वारा पांच जनवरी को स्वर झंकार संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सीनेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में अमेरिका से पधारीं संहिता नंदी अपना गायन प्रस्तुत करेंगी और सुरेंद्र रावल तबले का सितार वादन करेंगे। इनके साथ संगीत एवं नृत्य विभाग के तबला अनुदेशक सुरेंद्र कुमार तबले पर संगत करेंगे। सुरेंद्र रावल वर्तमान समय में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के सितार विषय के सहायक प्रवक्ता हैं और कम समय में ख्याति प्राप्त करने वाले नवोदित सितार वादक हैं।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. आरती श्योकंद ने बताया कि यह यह समारोह कला एवं संस्कृति कार्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें डॉ. दीपिका वालिया कला एवं संस्कृति कार्य विभाग के संगीत विभाग की अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि होंगी। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभाग में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त संहिता नंदी
संहिता नंदी किराना घराने की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका हैं। उन्होंने अपना प्रशिक्षण आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी कोलकाता के दिवंगत पंडित ए. कानन और पंडित विनायक तोरवी से प्राप्त किया है। उनका गायन बेहद मार्मिक और आत्मा को झकझोर देने वाला है। संहिता नंदी वर्तमान में न्यू जर्सी और नई दिल्ली में रह रही हैं और देश-विदेश में प्रमुख संगीत समारोहों और संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed