फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Swami Ramdev gave the mantra of success of yoga amidst laughter

Kurukshetra News: ठहाकों के बीच योग की सफलता के मंत्र दे गए स्वामी रामदेव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Swami Ramdev gave the mantra of success of yoga amidst laughter
सेवा सिंह
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बसें कहां-कहां से चलेंगी। साधक किस द्वार से आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। बसें व अन्य वाहनों को कितनी दूरी पर पार्क करवाना होगा, किस स्तर पर एलइडी लगाई जाएगी और इसके लिए एक-एक वालंटियर किस तरह से अपनी-अपनी भूमिका निभा सकता है।
21 जून को पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की सफलता के लिए ये मंत्र योग गुरु स्वामी रामदेव ने दिए।
विज्ञापन

इसके लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया, जिसमें करीब 40 मिनट तक स्वामी रामदेव योग गुरु के साथ-साथ बेहतरीन मैनेजमेंट गुरु के रूप में दिखाई दिए। हंसी के ठहाकों के बीच उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए बेहद बारीकी से टिप्स दिए। यहां तक कि उन्होंने योग से अपने खुद के जीवन में हुए फायदे का जिक्र करते हुए इसे अपनी जीवनचर्या में शामिल किए जाने का भी आह्वान किया। उन्होंने जीवन दर्शन के साथ-साथ राष्ट्र सेवा निभाने के टिप्स भी दिए तो वहीं भारतीय संस्कृति व परंपराओं से भी रूबरू करवाया। इस मौके पर हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य, कुवि कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा, मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश मित्तल, स्वामी परमार्थ देव, महिला पतंजलि योग समिति की मुखिया साध्वी देवप्रिया, प्रवक्ता एसके तिजारावाला, पदम सेन, डॉक्टर संदीप गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग धर्म को युग धर्म बनाने का संकल्प लेंगे एक लाख साधक : स्वामी रामदेव ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धारा से योग धर्म अब युग धर्म बनेगा। 21 जून को इस धर्म क्षेत्र से योग धर्म की शुरुआत हुई थी, और अब 11वें वर्ष में कुरुक्षेत्र से ही योग धर्म को युग धर्म बनाने का संकल्प लेते हुए एक लाख से ज्यादा योग साधक हिस्सा लेकर योग के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा लोग अलग- अलग योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक व अन्य वीआईपी आयोजन में शामिल होंगे। सामाजिक संस्थाओं का भी पूरा सहयोग लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed