फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Swallowed poison after killing parents and wife

Kurukshetra News: माता-पिता और पत्नी की हत्या के बाद निगला जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Swallowed poison after killing parents and wife
कुरुक्षेत्र / शाहाबाद। यारा गांव में रुपयों के लेन-देन से तंग आकर शाहाबाद कोर्ट में प्यादे के तौर पर कार्यरत कर्मी ने अपने माता-पिता और पत्नी की हत्या करने के बाद कोई जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने अपने 13 साल के बेटे को भी कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया लेकिन उसे बचा लिया गया। शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने नैब सिंह 55, उसकी पत्नी अमृत कौर 50, अमनप्रीत 35 और आरोपी दुष्यंत 38 का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शनिवार देररात की है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें रुपयों के लेनदेन का जिक्र है। इस कारण दुष्यंत मानसिक रूप से परेशान था। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच के मुताबिक दुष्यंत सिंह ने परिजनों को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया और उनके बेहोश होने पर उसने अपने पिता का गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद मां अमृत कौर और पत्नी अमनप्रीत का गला दबाकर मार दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। आरोपी को वारदात करते देख उसने अपने बेटे को भी मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे भी जहरीला पदार्थ दिया, मगर वह किसी तरह बच गया। सुसाइड नोट के मुताबिक दुष्यंत को सोनीपत का रहने वाला परिवार पैसे के लेनदेन के लिए तंग कर रहा था। इसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। उनसे तंग आकर दुष्यंत ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने साहिल की शिकायत पर कोमल, विक्रम, संदीप, चंद्रभान, सलिंद्र, धनपत सिंह, पुलिसकर्मी रोहित, शिव मुनि और मृतक दुष्यंत को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज कराए जाएंगे पोस्टमार्टम
थाना शाहाबाद प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें मृतक दुष्यंत समेत नौ के खिलाफ हत्या करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed