फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Swadeshi Maples app will help commuters get traffic and safety alerts

Kurukshetra News: स्वदेशी मैपल्स ऐप से यात्रियों को यातायात और सुरक्षा अलर्ट प्राप्त करने में मिलेगी मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi Maples app will help commuters get traffic and safety alerts
कुरुक्षेत्र। मैप माय इंडिया मैपल्स टीम की ओर से पुलिस लाइन में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें सरकारी प्रणालियों के साथ एकीकृत प्रौद्योगिकी का उपयोग करके कुरुक्षेत्र में यातायात को आसान बनाने के साथ सुरक्षा में सुधार करना है। यह एप 100 प्रतिशत स्वदेशी है और नागरिकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। वेब और मोबाइल पर आधारित विस्तृत डिजिटल मानचित्र और नेविगेशन जानकारी के साथ इसमें ट्रैफिक पुलिस की सलाह और योजना भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

मैप माय इंडिया मैपल्स टीम के प्रबंधक अनिल नागवानी ने बताया कि यह ऐप सार्वजनिक उपयोग के लिए सभी ट्रैफिक सलाह, सूचना, सुरक्षा अलर्ट को समाहित करेगा। यह ऐप जनता को किसी भी सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर प्रतिक्रिया साझा करने में सक्षम करेगा। इस ऐप के माध्यम से आमजन को यातायात संबंधी मुद्दों जैसे गति, पार्किंग क्षेत्र, जलभराव, सड़क की स्थिति और खतरे, ग्रिड लॉक, ट्रैफिक लाइट की विफलता, दुर्घटना आदि की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। बताया कि ट्रैफिक पुलिस को भीड़ की जानकारी अलर्ट के रूप में सही समय में मिल सकेगी। इस ऐप में जुलूस, विरोध, रैलियां, वीआईपी गतिविधि, सड़क बंद होने, डायवर्जन जैसी दैनिक यातायात सलाह का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

ऐप में सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी जैसे ब्लैक स्पॉट, खतरनाक मोड़, अधिकतम गति सीमा, दुर्घटना संभावित क्षेत्र आदि का पता लगाना भी शामिल है। इसमें सभी आपातकालीन सेवाओं के लिए घटनास्थल तक पहुंचने के लिए घटना स्थान ट्रैकिंग और सबसे तेज मार्ग विकल्प की सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर डीएसपी यातायात रणधीर सिंह, यातायात समन्वयक रोशन लाल, थाना व चौकी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐप पूरी तरह से स्वदेशी
अनिल नागवानी ने बताया कि यह ऐप पूरी तरह से स्वदेशी है। विदेशी मानचित्रों की तुलना में कहीं बेहतर है। मोबाइल के साथ पहले से लोड विदेशी मानचित्र भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को गलत तरीके से चित्रित करते हैं, गलत मार्ग और खोज परिणाम देते हैं, अपने मानचित्रों पर गलत स्थानों पर जंक स्थान दिखाते हैं। इस ऐप में सब कुछ सही प्रकार से दर्शाया गया है। इस ऐप को मैपल्स साइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed