{"_id":"61ba4c1541071c6fe90cfc6f","slug":"suspicious-death-of-a-man-who-went-to-his-in-laws-house-to-convince-his-rude-wife-kurukshetra-news-knl9288531","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूठी पत्नी को मनाने ससुराल गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूठी पत्नी को मनाने ससुराल गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रूठी पत्नी को मनाने ससुराल गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सोमवार शाम को पत्नी को लेने के लिए अपनी सुसराल बपदा (लाडवा) गया था। मंगलवार देर रात अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो ससुराल पक्ष के लोग उसे एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त फूल सिंह (42) निवासी ज्योतिसर के रूप में हुई। वह खेतीबाड़ी करता था। फूल सिंह के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। लाडवा थाने की पुलिस ने फूल सिंह के पिता बचना राम की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया है।
ज्योतिसर निवासी बचना राम ने बताया कि उसके बेटे फूल सिंह की शादी 20 साल पहले बपदा की रहने वाली रीटा देवी के साथ हुई थी। उसके तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें बड़ी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। करीब चार महीने पहले उसकी पुत्रवधू रीटा अपने पति फूल सिंह से लड़ाई झगड़ा करके अपने भाइयों के साथ मायके चली गई थी। उस दौरान उसके भाइयों ने फूल सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि उसके बाद से बहू के परिजन उसके बेटे को परेशान कर रहे थे। इस संबंध में कई बार उनकी ससुराल पक्ष के साथ पंचायतें भी हुईं, मगर ससुराल वाले उसके बेटे पर अकेले ससुराल आकर अपनी पत्नी को ले जाने के लिए दबाव बना रहे थे। इससे उसका बेटा काफी परेशान रहता था।
सोमवार को फूल सिंह बाइक पर अकेले ही अपनी पत्नी को लेने ससुराल बपदा चला गया था। आरोप लगाया कि वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने अगले दिन मंगलवार को उसके बेटे को कोई जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी। उन पर कोई शक न हो, इसलिए उसे एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंच गए, जबकि अस्पताल पहुंचने से एक घंटे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।