फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Surya Namaskar was conducted at DSB International Public School.

Kurukshetra News: डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में करवाया गया सूर्य नमस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar was conducted at DSB International Public School.
कुरुक्षेत्र। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सूर्य नमस्कार योग के अभ्यास का आयोजन उत्साह व अनुशासन के साथ किया गया। इस योग सत्र में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। स्कूल प्रिंसिपल एन सिंह के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। योगाभ्यास के दौरान विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार की सही विधि, श्वसन प्रक्रिया व इसके लाभ की जानकारी दी गई। प्रिंसिपल एन सिंह ने कहा कि सूर्य नमस्कार न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को शांत, एकाग्र और सकारात्मक भी बनाता है। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के योग व स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed