फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Surjewala slams Saini govt in Kurukshetra

सुरजेवाला ने सीएम सैनी पर साधा निशाना: बोले- हरियाणा में किसानों की अनदेखी, धान की खरीद और उठान में लापरवाही

Sat, 27 Sep 2025 02:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 02:35 PM IST
सार

मंडियों में धान की खरीद और उठान को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सीएम सैनी पर हलमा बोला है। उन्होंने कहा किसानों का धान नहीं बिक रहा। वहीं, कीमत भी बहुत कम मिल रही है। कांग्रेस नेता ने कहा किसान पहले ही ज्यादा बारिश होने से नुकसान में है जिसका मुआवजा भी अब तक नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Surjewala slams Saini govt in Kurukshetra
रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में भाजपा सरकार पर किसानों, आढ़तियों, मजदूरों और राइस मिलर्स के साथ उपेक्षा का आरोप लग रहा है। मंडियों में धान की खरीद और उठान की व्यवस्था न होने से किसान असहाय महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौसम की मार से प्रभावित किसानों को अब बचे हुए धान की खरीद के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का वादा अधूरा: सुरजेवाला
सुरजेवाला ने कहा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धान की खरीद 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करने का एलान किया था, लेकिन हकीकत में मंडियों में 2000 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद हो रही है। नमी का हवाला देकर किसानों का शोषण किया जा रहा है।सरकार ने धान की खरीद और उठान के लिए उचित व्यवस्था नहीं की, जिससे किसान मंडियों में कई दिनों तक अपने अनाज की रखवाली करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


बाजरा उत्पादकों की भी अनदेखी
दक्षिणी हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसान भी इसी तरह की उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में बासमती धान 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकता था, लेकिन अब इसे 2000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सिटी में भी बदहाली
सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले सहित पूरे प्रदेश में किसानों के धान की बेकद्री हो रही है। न तो मंडियों में समय पर खरीद हो रही है और न ही अनाज का उठान। इससे किसान, आढ़ती, और मजदूर सभी परेशान हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में किसान कहां जाएं और अपनी फसल का उचित मूल्य कैसे पाएं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed