फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Surajbhan Kataria welcomed Ashok Tanwar on joining BJP

Kurukshetra News: अशोक तंवर का भाजपा में शामिल होने पर सूरजभान कटारिया ने किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Surajbhan Kataria welcomed Ashok Tanwar on joining BJP
शाहाबाद। गांव तगौर में पत्रकारों से बातचीत करते सूरजभान कटारिया।
शाहाबाद। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री गुरु रविदास विश्व महापित के राष्ट्रीय प्रधान संगठन महामंत्री सूरजभान कटारिया ने कहा है कि पूर्व सांसद अशोक तंवर के भाजपा में शामिल होने से पूरे प्रदेश भाजपा संगठन में ख़ुशी है।
विज्ञापन

शनिवार को कटारिया ने गांव तगौर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि रविदासी समाज के कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा संगठन में नवनियुक्त उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार व बंतो कटारिया के बाद आज ही गुड़गांव पटौदी के विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता मुख्य भूमिका में कार्यरत हैं। कटारिया ने कहा कि उन्हें खुद भी पिछले समय में भी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा गोवा एवं उत्तराखंड राज्यों में मोर्चे का प्रभारी का कार्य करने का अवसर दिया गया था। सूरजभान कटारिया ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों गुरु रविदास धाम के लिए कुरुक्षेत्र में पांच एकड़ भूमि देने का सराहनीय निर्णय भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed