फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Support price of paddy increased by only 69 rupees: BKU

मात्र 69 रुपये बढ़ाया धान का समर्थन मूल्य : भाकियू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Support price of paddy increased by only 69 rupees: BKU
इस्माईलाबाद। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के आईटी सैल के जिला अध्यक्ष परविंदर कंबोज भटेडी ने कहा कि भाजपा पार्टी किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर सत्ता में आई थी लेकिन सत्ता में आते ही सरकार ने किसानों पर अपने काले कानून थोपने के साथ अन्य अन्याय करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

वे यहां अनाज मंडी में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर सीजन में सरकार धान व गेहूं का समर्थन मूल्य महंगाई के हिसाब से 100 से 150 रुपये बढ़ा देती थी लेकिन इस बार सरकार ने धान का समर्थन मूल्य मात्र 69 रुपये बढ़ाया है जो कि ऊंट के मुहं में जीरा देने के समान है। आज महंगाई का दौर है। बीज व दवाइयों के दाम हर महीने बढ़ रहे है। किसान की फसल का दाम साल में बढ़ता है लेकिन सरकार उसमें में कंजूसी कर किसान को और अधिक कर्ज के तले दबने पर मजबूर कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आह्वान किया है कि केंद्र सरकार को पत्र लिख कर समर्थन मूल्य बढ़ाने पर पुन: विचार करने की मांग रखें और समर्थन मूल्य बढ़ाने का पक्ष रखे ताकि किसानों मदद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed