फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Support of the team that guarantees the safety of doctors and the institution

Kurukshetra News: चिकित्सकों और संस्थान की सुरक्षा की गारंटी देने वाले दल का समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
Support of the team that guarantees the safety of doctors and the institution
कुरुक्षेत्र। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक वर्ग उत्साहित है। मतदाता अपने पसंदीदा राजनैतिक दल और प्रत्याशी की जीत का दावा ठोक रहे हैं। मतदाता प्रदेश में रहीं सरकार की उपलब्धियों व कमियों पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, इस चर्चा के जरिए मतदाता अपने मुद्दे गिनाने में कहीं पीछे नहीं है। अपने मुद्दे को लेकर मतदाता प्रत्याशियों को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चुनावी दौर में चिकित्सक भी अपने मुद्दे उठा रहे हैं। चिकित्सकों का सबसे बड़ा मुद्दा संस्थान और चिकित्सकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाने को लेकर है। इसे लेकर चिकित्सक कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए से लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन एचएसएमएसए सुरक्षा की मांग कर चुकी हैं।
विज्ञापन



विशेषज्ञ कैडर के लिए तरीका खोजा जाए : डॉ. प्रदीप,
एचएसएमएसए के जिला प्रधान डॉ. प्रदीप नागर ने बताया कि वित्त मंत्रालय की ओर से चिकित्सकों के विशेषज्ञ कैडर को मंजूरी मिल चुकी है, मगर वरिष्ठता को लेकर पेंच फंसा हुआ है। कोई भी राजनैतिक दल और प्रत्याशी ऐसा कोई तरीका निकाले, जिससे किसी चिकित्सक की वरिष्ठता आंच न आई। हालांकि एसोसिएशन इसे रद्द करने की मांग कर रही है, मगर कोई हल निकलता है तो वह लोग उस दल का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकता से उनकी मांगे पूरी करने वाले को समर्थन : डॉ. नुपुर वर्मा
दंत चिकित्सक डॉ नुपुर वर्मा का कहना है चिकित्सकों की सुरक्षा से लेकर अन्य सुविधाओं को गंभीरता से लेने वाले राजनैतिक दल और प्रत्याशी पर भरोसा जताया जाएगा। चिकित्सकों को अपनी मांगों को लेकर अनेक बार सड़कों पर उतरना पड़ता है। ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। चिकित्सक को जब तक सुरक्षित माहौल नहीं मिलेगा तो वे अपनी सेवाएं बेहतर कैसे दे सकेंगे। यहीं नही चिकित्सकों की अन्य मांगों को भी गंभीरता से लेना चाहिए।
चिकित्सकों की सुरक्षा की मिले गारंटी : डॉ. गुप्ता
आईएमए के जिला प्रधान डॉ. ऋषिपाल गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकों की सुरक्षा की गारंटी देने वाले दल को सहयोग करेंगे। हाल ही में हुई कई घटनाओं से चिकित्सक डरे हुए हैं। जो दल चिकित्सकों और संस्थान की सुरक्षा का विश्वास दिलाएगा उसे उनका समर्थन मिलेगा। इसके अलावा उनकी मांग है कि आयुष्मान योजना के तहत उपचार का भुगतान समय पर होता रहे।


स्वास्थ्य सुविधाओं में होना चाहिए इजाफा : डॉ. शैलेंद्र शैली
एलएनजेपी अस्पताल में कार्यरत पूर्व सिविल सर्जन एवं परामर्शक-फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में उच्च स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले दल और प्रत्याशी का साथ देंगे। नई सरकार से उम्मीद यही रहेगी कि अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर की जाए। दवाइयों और इलाज पर कम खर्चा हो, जिसके लिए सरकार व्यवस्था बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed