फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Support amount checks distributed by MP Naveen Jindal to Massey students

Kurukshetra News: मैसी के विद्यार्थियों को सांसद नवीन जिंदल की तरफ से वितरित किए सहयोग राशि चेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Support amount checks distributed by MP Naveen Jindal to Massey students
कुरुक्षेत्र। नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों को चैक वितरित करते प्रतिन
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि सेवानिवृत्त आईएएस पूर्व उपायुक्त धर्मवीर द्वारा महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा छह हजार रुपए वार्षिक अतिरिक्त आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस आर्थिक सहयोग का प्रथम छात्रवृत्ति वितरण शुक्रवार को जयराम विद्यापीठ में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सांसद जिंदल के प्रतिनिधि के तौर पर धर्मवीर ने चेक वितरित किए। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों एवं लोगों को सांसद नवीन जिंदल एवं उनकी धर्मपत्नी शालू जिंदल के ड्रीम प्रोजेक्ट नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का कोई भी बच्चा, जिसकी पारिवारिक आय ढाई लाख रुपए वार्षिक से कम हो और पिछली कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक है तो फार्म भर सकता है।
विज्ञापन

अतिथि के तौर पर समाजसेवी राजन जिंदल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार का यदि एक बच्चा उच्च शिक्षा ग्रहण कर ले तो वो पूरे परिवार की देखभाल कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान मैसी के उप प्रधान अशोक गर्ग ने संस्था की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर मैसी के वरिष्ठ सदस्य कपिल मित्तल ने अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि करीब 14 वर्षों से मैसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से कई युवा उच्च पदों पर आसीन हो चुके हैं। इस अवसर पर संस्था के मुख्य व्यवस्थापक राजेश सिंगला एवं वरिष्ठ सदस्य विपिन गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed