फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Superintendent of Police Chandra Mohan will hold a 'Janata Darbar' in Pehowa today.

Kurukshetra News: आज पिहोवा में जनता दरबार लगाएंगे पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police Chandra Mohan will hold a 'Janata Darbar' in Pehowa today.
पिहोवा। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन आज 19 जून को थाना सदर पिहोवा में जनता दरबार लगाकर आमजन की शिकायतें और समस्याएं सुनेंगे। जनता दरबार में दोपहर 12 बजे से शिकायतें सुनी जाएगी। थाना सदर पिहोवा क्षेत्र के कोई भी नागरिक, जिनकी पुलिस विभाग से संबंधित कोई शिकायत, समस्या या सुझाव हो, वे सीधे एसपी के समक्ष थाने में पेश होकर अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और पुलिस-जनता के बीच विश्वास व संवाद को मजबूत करना है। इस दौरान थाना स्तर पर लंबित शिकायतों, जांच संबंधी मामलों और अन्य पुलिस से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। संबंधित थाना अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। एसपी चंद्र मोहन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे बिना किसी संकोच के जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें। पुलिस विभाग आमजन को त्वरित और निष्पक्ष समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन



महिला पुलिस टीम ने सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर महिलाओं को किया जागरूक
कुरुक्षेत्र। पुलिस की सेफ सिटी टीम ने महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत ब्रह्मसरोवर, अनुभव केंद्र और ज्योतिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर महिला पर्यटकों और युवतियों को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। टीम प्रभारी ने हरजीत ने महिलाओं से कहा कि उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एप में उपलब्ध लाल बटन के माध्यम से आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। महिलाओं से ऐप पर पंजीकरण करने का आग्रह भी किया गया। अभियान के दौरान महिला विरुद्ध अपराध की रोकथाम, कानूनी अधिकारों तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही महिला हेल्पलाइन 1091, डायल 112, महिला थाना एवं महिला हेल्प डेस्क की सेवाओं से अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed